पनीर का पराठा बनाने का आसान तरीका PANEER PARATHA KAISE BANAYE
पनीर का पराठा तो आज हम बनाएंगे पनीर का पराठा,पराठा तो कई प्रकार के बनते हैं आलू पराठा, गोभी पराठा, मटर पराठा मूली, पराठा ,और कई प्रकार की पराठे बनते हैं
आज हम बनाएंगे पनीर का पराठा जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है पराठा बनाने के लिए हमें क्या-क्या चाहिए
पनीर का पराठा बनाने क लिए आवश्यक सामग्री-
(गेहूं का आटा और फ्रेश पनीर )
पनीर पराठे के लिए मसाले-
•अजवाइन
• धनिया पाउडर
• लाल मिर्च पाउडर
• चाट मसाला
• कसूरी मेथी
• अदरक लहसुन का पेस्ट
• शिमला मिर्च
पनीर पराठा बनाने की विधि _
पनीर का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हमें आटा बनाना होगा अब आटा को ढककर रख देंगे ताकि वह नरम हो जाए।
पनीर को कद्दूकस करेंगे फिर उसमें हम बेसिक मसाले डालेंगे जैसे कि ध पाउडर हल्का लाल मिर्च पाउडर चाट मसाला अदरक लहसुन का पेस्ट कसूरी मेथी हरी धनिया हरी मिर्च डालेंगे फिर सभी मसाले को अच्छे से हाथों की सहायता से मिक्स करेंगे
अब गैस चालू करें उसे पर तवा चढ़ा दे।
आटे में पनीर की फीलिंग करेंगे फिर हल्के हाथों से पराठे को बेलेंगे ताकि उसकी फीलिंग बाहर न नकले
तवे पर घी लगाएंगे फिर पराठे को जब पराठा अच्छे से पक जाए तब उस पर थोड़ा सा घी लगाएंगे
पनीर पराठा का पराठा जब सुनहरे कलर का हो जए तब उसे गैसे से नीचे उतार देंगे।
अब हमारा पराठा बनके तैयार है अब आप इसे टमाटर की चटनी या राइते के साथ सर्व कर सकते है
पनीर का पराठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है ।
और यह अधिक तर सभी को पसंद भी है ।
शुक्रिया 🙂↕️
Post a Comment