VEG MANCHURIAN BANANE KA AASAN TAREEKA वेज मंचूरियन कैसे बनाएं_
वेज मंचूरियन बनाने का तरीका _मंचूरियन एक चीनी डिश है मंचूरियन दो प्रकार के होते हैं वेज मंचूरियन और नॉनवेज मंचूरियन आज हम आपको वेज मंचूरियन बनाने का सबसे आसान और सटीक तरीका बताएंगे मंचूरियन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और हेल्दी भी होता है क्योंकि उसमें बहुत सारी सब्जियां डालती हैं
जो हमारे हेल्थ के लिए लाभदायक होती हैं।
मंचूरियन बनाने के लिए हमें कुछ आवश्यक सामग्री
मंचूरियन खाने बनाने का सबका तरीका अलग-अलग होता है आज मैं आपको ऐसा तरीका बताऊंगी जो झटपट बनता है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है सामग्री।
मंचूरियन बनाने के लिए सब्जियां _
पत्ता गोभी, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, पत्ते वाला प्याज,
वेज मंचूरियन बनाने के लिए सभी सब्जियों को चाप करेंगे ,बारीक से काटे और उन्हें अच्छे से साफ करें सभी सब्जियों को काटने के बाद उन्हें धुले फिर उसमें स्वाद अनुसार नमक डालें नमक डालने के बाद 5 मिनट के लिए हम सभी सब्जियों को ढक कर रख देंगे थोड़ी देर बाद जब हम देखेंगे तो हमें सब्जियों में पानी दिखेगा
जब हम कटी हुई सब्जी डालेंगे तो सभी सब्जियां छोड़ते हैं फिर हम एक सूती कपड़ा की सहायता से सब्जियों का पानी निचोड़ लेंगे फिर सब्जियों की थोड़ी देर खुला छोड़ देंगे ताकि वह सुख जाए।
मंचूरियन बॉल्स के लिए मसाले (मसाला मिश्रण) :
• अदरक लहसुन _ बारीकी से कटे या पेस्ट बना ले
• काली मिर्च पाउडर _खाने को तीखा बनाने के लिए
• हरी मिर्च_ बारीकी से कटा हुआ
• मैदा कॉर्न फ्लोर_ बॉल्स को बांधने के लिए
ग्रेवी बनाने के लिए मुख्य मसाले_
- वेज मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले हम उसकी ग्रेवी अच्छे से तैयार करेंगे
- ग्रेवी बनाने के लिए सरसों का तेल कढ़ाई में डालें फिर उसमें कटा हुआ प्याज बारीकी से कटा हुआ लहसुन अदरक हरी मिर्च डालेंगे और उन्हें हल्का ब्राउन होने तक पकाएंगे
- जब मसाले का कलर हल्का हो जाए फिर उसने जो हमने सब्जियां करती है जैसे कच्चा प्याज प्याज हमें पत्ते वाला चाहिए स्प्रिंग प्याज फिर उसमें हम ग्रेवी में टोमेटो केचप सोया सॉस थोड़ा सा गार्लिक रेड chilli sauce डालेंगे थोड़ी देर पकाने के बाद मैदे का गोल बनाएंगे जो ज्यादा थिक ना हो पतला हो ग्रेवी में डालेंगे थोड़ी देर पकाने देंगे
- मंचूरियन बॉल्स को हम ज्यादा बड़ा नहीं बनाएंगे छोटे से आकर में बनाएंगे मंचूरियन बल्स मैं थोड़ा सा रेड चिली black pepper powder पाउडर हल्का नमक डालेंगे नमक हमें कम ही डालना है क्योंकि हमने पहले से ही सब्जियों मे नमक डाल रखा था।
- मंचूरियन बल्स को तेल में फ्राई करेंगे हल्का ब्राउन कलर होने तक फ्राई करेंगे फिर बाहर निकाल लेंगे।
- अब हमने जो ग्रेवी तैयार करी है उसमें मंचूरियन बॉल्स को डालेंगे।
- थोड़ी देर ढक कर पकाने फिर उसमें प्याज के पत्ते डाले और हरी धनिया पत्ता डाल कर सर्व करेंगे।
आप इसे नूडल्स के साथ भी खा सकते है।
धन्यवाद 😊
Post a Comment