गाजर का हलवा बनाने की विधि -
इस पोस्ट में हम जानेंगे कि गाजर का हलवा घर पर आसानी से और अच्छा स्वादिष्ट कैसे बनाएं गाजर का हलवा बनाने क लिए आवश्यक सामग्री और इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन और बनाने की विधि के बारे में जानेंगे
सबसे पहले ताजी-ताजी गाजर ले गाजर नरम होनी चाहिए ज्यादा मोटी ना हो और नाही ज्यादा पतली होनी चाहिए गाजर को लेने से पहले एक बार उसे तोड़कर चेक कर ले यदि गाजर अंदर से भी लाल है तो वह अच्छी है आप उसे ले सकते हैं घर पर फिर गाजर अच्छी तरह साफ़ करें फिर गाजर की जो जड़ होती है उन्हें साफ करें चक्कू की सहायता से फिर गाजर को कद्दूकस करें बहुत सारे लोग गजर को कुकर में बनाते हैं लेकिन उसका स्वाद ज्यादा अच्छा नहीं होता इसीलिए आप काजल को अच्छी तरह कद्दूकस करें
गाजर का हलवा बनाने वाली समग्रियां-
- घी
- दूध
- काजू
- बादाम
- पिसता
- खोवा
- चीना
- इलायची
गाजर का हलवा बनाने में प्रयोग होने वाले मुख्य बर्तन-
- एक सिल्वर कढ़ाई
- करछा
गाजर का हलवा बनाने की विधि-
- सबसे पहले गैस चालू करे फिर उस पर कड़ाई चढ़ाए फिर घी डाले जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तब उसी घी में सारे ड्राई फ्रूट को तल ले।
- जब वो अच्छे से थोड़ा ब्राउन कलर का हो जाए तब उसे निकाल ले फिर उसी घी में गाजर भी भुने जब गाजर का पानी खत्म हो जाए तब उसमें गर्म दूध डालें
- दूध आपको पहले अलग से उबालना है जब दूध अच्छे से उबल जाए फिर उसे गाजर में डालें फिर उसे अच्छी तरह मिलाएं जब दूध और गाजर अच्छे से मिल जाए और गाजर thick होने लगे तब उसमें चीनी डाले
- चीनी अपने स्वाद अनुसार डालें यदि आपको ज्यादा मीठा पसंद है तो ज्यादा डालें यदि आपको कम मीठा पसंद है तो चीनी कम डालें
- फिर गाजर को अच्छी तरह मिक्स करें जब दूध और गाजर अच्छे से मिल जाए तब उसमें खोवा डालें और सबको अच्छे से मिलाए
- कुछ देर के लिए गाजर को ढक दे ताकि वो अच्छे से पक जाए ।
- फिर उसमें जो ड्राई फ्रूट्स हमने निकाले थे अब वह डालेंगे और आपका गाजर का हलवा बनके तैयार है अब आप इसे खा सकते ।
मैं आशा करती हूं आप सभी को मेरा सुझाव पसंद आया होगा यदि कोई गलती हुई होगी तो क्षमा करना
धन्यवाद 🙇
Post a Comment