राजमा बनाने का सबसे आसान तरीका Rajma Banane ka Aasan Tareeka hindi me

Rajma Banane ka Aasan Tareeka 

आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि  हम राजमा की मसालेदार और काफी स्वादिष्ट  सब्जी घर पर बहुत ही आसान तरीके से  बना सकते हैं, जो  कि  खाने को मजेदार और टेस्टी बना देगा इसमें पड़ने वाले मसाले, बनाने कि  विधि और सर्व करने के बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट में मिलेगी, हम इस ब्लॉग में घर पर आसानी से व्यंजन बनाने के तरीके के बारे में पोस्ट करते रहते है इस पोस्ट को नियमित रूप से जरूर पढ़े 

राजमा कैसे बनाएं 


राजमा बनाने के लिए सबसे पहले राजमा ले पूरी रात राजमा को पानी में भिगो कर रखे।
फिर उसे साफ पानी से धुल कर कूकर में डालें फिर उसमें नमक तेज पत्ता डाल कर चार सीटी आने तक पकाए।

फिर उसे बाहर निकाल लेंगे अब उंगली की सहायता से उसे देखेंगे कि वह अच्छे से पका है कि नहीं ।
जब राजमा दबाते ही  दब जाए तो हमें उसे पानी से बाहर निकाल लेना है

राजमा हमेशा चावल के साथ खाया जाता है जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है।
राजमा में अगर हम थोड़ा सा उड़द दाल भी डाल दें तो उसका स्वाद और गाढ़ापन दोनों अच्छा हो जाता है। 
लेकिन अधिकतर लोगों को  केवल राजमा ही पसंद है।

सबसे अच्छा राजमा कौन सा होता है


•  सबसे अच्छा राजमा आपकी पसंद पर निर्भर करता है
लाल राजमा किडनी बींस के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।

  जो पौष्टिक होता है और प्रोटीन से भरपूर होता है आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी है।

  जबकि  लाल राजमा सबका लोकप्रिय है और सबसे ज्यादा खाया  जाता है
अधिकतर लोग इसे पसंद करते हैं।

                    

राजमा में डलने वाले मुख्य मसाले

 
  • तेज पत्ता 
  • जीरा 
  • लाल मिर्च साबुत 
  • कसूरी मेथी 
  • हींग 

राजमा बनाने की विधि 


  • राजमा बनाने के लिए हमे कुछ आवश्यक सामान चाहिए। 
  • प्याज की बारीक से काट लेंगे हरी मिर्च बारीकी से काटेंगे 
  • टमाटर का पेस्ट बनाएंगे लहसुन अदरक हरी मिर्च इन तीनों को लेंगे।
  • फिर एक   कढ़ाई लेंगे उसी में सभी मसाले को तेल में फ्राई करेंगे सबसे पहले कढ़ाई में  तेल डालेंगे फिर उसमें जीरा डालेंगे फिर तेज पत्ता भी डालेंगे 
  • उसके बाद कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालेंगे फिर थोड़ी पकाएंगे और फिर लहसुन अदरक का पेस्ट डालेंगे फिर सभी मसाले को अच्छी तरह से मिक्स  करेंगे जब मसाले सुनहरे रंग के हो जाए तो उसमें हम बेसिक मसाले डालेंगे,जैसे- हल्दी पाउडर  धनिया लाल मिर्च पाउडर जीरा पाउडर जब मसाले पक जाए तब उसके हम टमाटर का पेस्ट डालेंगे ।
  • थोड़ी देर उसे भी पकाए अब उसमें कसूरी मेथी हींग डालने के बाद 5 मिनट तक पकाएंगे।
  • फिर उसमे हल्का नमक डालेंगे।
  • बाद में उसमें हम राजमा डालेंगे और थोड़ा सा पानी भी डालेंगे जब राजमा मसाले में मिक्स हो जाए तब लॉस्ट में हम उसमे  राजमा मसाला डालेंगे और धनिया पत्ता डाल कर सर्व करेंगे।

आवश्यक जानकारी 

 • राजमा की क्वालिटी पुराना या नया सीटी की संख्या को प्रभावित करता है ।

• बेकिंग सोडा डालने से राजमें जल्दी पकते हैं और नरम रहते हैं। 

•  राजमा पकाने के बाद प्रेशर को अपने आप निकलने दे।


धन्यवाद 🙂‍↕️

1 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment

أحدث أقدم